Rampur Crime - रामपुर में खौफानक वारदात, दारू पीकर आए व्यक्ति ने चाकू से लोगों पर किए ताबड़तोड़ वार- एक की गई जान

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रामपुर : स्वार रोड स्थित खौद चौराहे पर हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि हमलावर नशे में था। हालांकि मृतक के स्वजन का आरोप है कि हम

4 1 12
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रामपुर : स्वार रोड स्थित खौद चौराहे पर हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। लोगों का कहना है कि हमलावर नशे में था। हालांकि मृतक के स्वजन का आरोप है कि हमलावर चौराहे पर ही चाय का होटल चलाता है। रुपये के लेनदेन के विवाद में उसने हत्या की है। घटना शनिवार को शाम करीब चार बजे की है।

loksabha election banner

शराब के नशे में किया हमला

अजीमनगर थाना क्षेत्र में खौद चौराहे पर रोजाना की तरह चहल-पहल थी। अचानक एक व्यक्ति चाकू लेकर लाेगों पर हमलावर हो गया। उसने ताबड़तोड़ वार करके चार लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद वहां से भाग गया। घटना से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें घायल अमीर अहमद उर्फ अमीरुद्दीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया। घायलों में 14 वर्ष का गौरव भी शामिल है। इसके अलावा शाकिर अली और राहत जान भी घायल हुए हैं। ये सभी खौद के रहने वाले हैं।

घायलों का कहना है कि हमलावर नशे में था। मृतक अमीरूद्दीन थाना गंज के काशीपुर आंगा गांव के रहने वाले थे। जानकारी पर उनके स्वजन भी आ गए। मृतक के पिता जमील अहमद ने बताया कि उनके बेटे की खौद चौराहे पर साइकिल मरम्मत की दुकान है। हमलावर नन्हे पुत्र भूरा है, जो खौद का रहने वाला है। उसका खौद चौराहे पर चाय का होटल है।

दोनों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसके कारण नन्हे ने उनके बेटे की चाकू मारकर हत्या की है। उधर, अजीमनगर थाना प्रभारी पवनवीर सिंह राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

लदने वाले हैं बाबुओं के दिन! तुरंत बनेगा Birth-Death Certificate, बस इस बात का इंतजार

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, भागलपुर। अब जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात बनाने के लिए बाबुओं की चिरौरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सॉफ्टवेयर में निगम के सभी विभाग के कागजातों को अपडेट किया जा रहा

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now